{"_id":"5f2422888ebc3e638375b758","slug":"youth-akali-dal-protest-outside-dmc-hospital-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl3831766163","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ अकाली दल का डीएमसी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ अकाली दल का डीएमसी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन
लुधियाना के डीएमसी अस्पताल के बाहर अस्पताल के खिलाफ रोष प्रर्दशन करते यूथ अकाली दल के सदस्य।
- फोटो : LUDHIANA
बीते दिनों डीएमसी अस्पताल में बेड और समय पर उपचार नहीं मिलने से एक कारोबारी की मौत को लेकर शुक्रवार यूथ अकाली दल ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूथ नेताओं ने अस्पताल प्रबंधकों और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यूथ नेताओं का कहना था कि पंजाब सरकार के मिशन फ्तेह की पोल खुल चुकी है। लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू भी अस्पताल में केवल फोटो सेशन करवाने के लिए जाते है। जबकि अस्पतालों में असलियत कुछ और ही है। गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि सरकार ने दावा किया कि अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं है, लेकिन अस्पतालों में मरीजों को बेड और इलाज नहीं मिल रहा है। चैरिटेबल के नाम पर अस्पताल मुनाफा कमा रहे है, मरीजों से इलाज के नाम पर मोटा पैसा वसूल किया जात रहा है। सेहत विभाग भी ऐसे अस्पताल के खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठा रहे है।
गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी फोटो सेशन के लिए अस्पतालों का दौरा करते हैं, लेकिन कभी भी अस्पतालों की जमीनी हकीकत की जांच नहीं की। उन्होंने कहा कि वह फिर से अस्पताल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे, अगर वे मरीज को बिस्तर या इलाज करने से इनकार करेंगे। इस मौके पर संजीव चौधरी, बलविंदर सिंह, वरुण मल्होत्रा, जसमीत मक्कड़, ईशान पृथ्वी, सनी बेदी, गुरदीप सिंह मौजूद थे।