फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   young soldier suicided because of officers bad behavior towards him

अफसरों से तंग आकर फौजी ने खुदकुशी

Mon, 24 May 2021 07:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
young soldier suicided because of  officers  bad behavior towards him
मानसा। जिले के गांव बुर्जहरी के फौज में भर्ती एक नौजवान ने सूरतगढ़ राजस्थान में अपनी ड्यूटी के दौरान पगड़ी के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार का कहना है कि उसे किसी अफसर द्वारा परेशान किया जा रहा था, इस कारण उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव बुर्जहरी का (25) नौजवान प्रभदयाल सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह करीब 5 साल पहले फौज में भर्ती हुआ था वह अभिभावकों का इकलौता पुत्र था। आजकल उसकी डयूटी सूरतगढ़ में चल रही थी। सोेमवार को अपनी यूनिट के अंदर ही पगड़ी से फंदा लगाकर उसने खुदकुशी कर ली। भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेता और फौजी नौजवान प्रभदयाल सिंह के दादा महेंद्र सिंह रोमाणा ने बताया कि उनके पोते के दोस्तों ने बताया कि उसे फौज में ही किसी अफसर द्वारा लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। उधर, प्रभदयाल सिंह के एक साथी फौजी ने बताया कि फौज में जांच के बाद मौत के कारणों का पता लगेगा। प्रभदयाल की मृतक देह मंगलवार को गांव में लाई जाएगी और उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, पुलिस ठुठियावाली चौकी के इंचार्ज गुरतेज सिंह ने बताया कि प्रभदयाल सिंह द्वारा खुदकुशी किए जाने के बारे में सूचना मिली है और अन्य कारणों के बारे में अभी पता नहीं लग सका। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed