फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Worms in food packet, protest in Mandi gobindgarh

सरकारी राशन में पड़े कीड़े, भाजपा का स्टोर के बाहर प्रदर्शन

Sat, 11 Jul 2020 09:09 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Worms in food packet, protest in Mandi gobindgarh
अमलोह में कोरोना के दौरान सरकार की ओर से जरूरतमंदों को भेजे गए राशन में कीड़े पड़ गए हैं। मामले को लेकर जिला भाजपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने अमलोह में सरकार की ओर से पुराने पशु अस्पताल में बनाए गए राशन स्टोर के बाहर साथियों समेत प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रदीप गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए राशन का समय पर वितरण ना होने से अनाज में कीड़े पड़ गए हैं। उन्होंने मौके पर एक लाभपात्री को मिले सरकारी राशन का बैग खोलकर भी दिखाया जिसमें कीड़े पड़े हुए थे। भाजपाध्यक्ष ने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की। गर्ग ने कहा कि अस्पताल के एक कमरे में सैकड़ों किटें रखीं गई हैं। धरने की सूचना मिलते ही एसडीएन आनंद सागर शर्मा ने अमलोह की नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा। अस्पताल में पड़े राशन का जायजा लेने के बाद तहसीलदार गुरप्रीत कौर ने उक्त कमरे को एक ताला और जड़ दिया। उन्होंने सोमवार को मामले की जांच करने का भरोसा दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम अमलोह आनंद सागर शर्मा का कहना है कि राशन किटें वितरण करना नगर काउंसिल अमलोह का काम है। अमलोह की अध्यक्षा किरण सूद ने कहा कि उनके पास पांच सौ राशन किटें आई थीं जिसमें से 450 किटें बांट दी गई हैं। बाकी किटें भी सोमवार तक बांट दी जाएंगी। राशन में कीड़े पड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि वीरवार को ही उनके पास राशन आया है जिसे बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed