{"_id":"88a5ce4d0664d43f595eada751da9b3c","slug":"woman-killing-ludhiyana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से महिला का कत्ल, सास घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजधार हथियार से महिला का कत्ल, सास घायल
अमर उजाला, नवांशहर
Updated Wed, 22 Jan 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
गांव मेहंदीपुर में बुधवार की दोपहर एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी युवक ने घर में घुस कर तेजधार हथियार से घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने मृतका की सास पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद भागते समय स्थानीय लोगों ने उसे दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
मृतका के जेठ हुस्न लाल ने बताया कि उनका छोटा भाई विजय कुमार आटो चलाता है। जबकि उसकी पत्नी सुरेश कुमारी (38) घरेलू कामकाज करती थी। उनकी मां गुरबचन कौर भी उनके भाई विजय के साथ ही रहती है। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे के करीब सुरेश कुमारी व गुरबचन कौर घर में अकेली थीं और वह अपने घर के बाहर मौजूद था। इसी बीच उन्होंने घर के अंदर से सुरेश कुमारी की चीख सुनीं।
चीख सुनकर वे अन्य लोगों के साथ घर में दाखिल हुए। घर में जाकर उन्होंने देखा कि उनकी मां गुरबचन कौर बुरी तरह से जख्मी है और भाभी सुरेश कुमारी का खून से लतपथ शव बेड पर पड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक नौजवान तेजी से घर से बाहर की ओर भागा। भाग रहे युवक का पीछा कर उसे लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस उक्त नौजवान को काबू करके पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नवांशहर में पहुंचा दिया है।
गंभीर रूप से घायल गुरबचन कौर को अस्पातल में दाखिल करवाया गया है। एसएसपी धनप्रीत कौर का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलाया किया जा सकेगा।