फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman dies in road accident, Ludhiana

पति को तलाशने निकली पत्नी की हादसे में मौत

Mon, 22 Feb 2021 06:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident, Ludhiana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। काम से न लौटने पर रविवार की रात भाई के साथ मिल पति को ढूंढने निकली लेबर कालोनी निवासी तुलसी रानी (35) को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। थाना डिवीजन छह की पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि तुलसी का पति अशोक पटेल फैक्टरी में काम करता है।। रविवार की रात अशोक घर आने में लेट हो गया। इस पर तुलसी अपने भाई के साथ पति को ढूंढने के लिए घर से निकल पड़ी।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े बारह बजे वह अपने भाई के साथ पैदल जा रही थी। इसी दौरान गिल चौक से ओवरलॉक रोड पर पहुंचते ही ट्रक ने तुलसी को कुचल दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि तुलसी का पति फैक्टरी में लेट हो गया था। वह घर भी देरी से पहुंचा और घर पहुंचते ही उसे पत्नी की मौत का पता चला। पुलिस ट्रक चालक का सुराग लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed