{"_id":"6ad6e70205da94456f0cf943","slug":"woman-died-in-accident-in-halwara-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवारा में दुर्घटना : बेकाबू ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत: एयरफोर्स स्टेशन के पास हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवारा में दुर्घटना : बेकाबू ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत: एयरफोर्स स्टेशन के पास हादसा
Tue, 20 Oct 2026 09:30 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
Published by: Nivedita
Updated Tue, 20 Oct 2026 09:30 AM IST
सार
पीड़ित जीत सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी ममता देवी के साथ बाइक पर जा रहे थे। जब वे भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा के मेन गार्ड रूम के समीप बने कट से मुड़ने लगे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्राले ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतका ममता देवी
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा के मेन गार्ड रूम के समीप सोमवार रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं।
विज्ञापन
बाइक पर सवार दंपती को पीछे से आ रहे बेकाबू ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राला बाइक को काफी दूर तक घसीटता ले गया। हादसे में बाइक सवार जीत सिंह घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी ममता देवी की जान चली गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन सुधार पुलिस ने लोगों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पीड़ित जीत सिंह, निवासी अब्बूवाल रोड, नई आबादी, अकालगढ़, सुधार बाजार ने बताया कि वह अपनी पत्नी ममता देवी के साथ बाइक पर जा रहे थे। जब वे भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा के मेन गार्ड रूम के समीप बने कट से मुड़ने लगे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्राले ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ट्राले पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जीत सिंह ने लोगों की मदद से वाहन का इंतजाम किया और गंभीर रूप से घायल पत्नी ममता देवी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
इलाका निवासियों ने हादसे को लेकर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि घटनास्थल के पास स्पीड ब्रेकर होने के बावजूद ट्राला चालक ने रफ्तार कम नहीं की।
थाना सुधार के प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद फरार हुए ट्राला चालक प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी राजस्थान के सरदूलगढ़ के वार्ड नंबर-3 का निवासी है। पुलिस ने ट्राला भी जब्त कर लिया है।