{"_id":"676ffff3f9ff6c80d700d080","slug":"woman-climbs-on-water-tank-in-ludhiana-doctor-accused-of-molestation-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला: बोली- डॉक्टर ने इलाज के बहाने छेड़ा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला: बोली- डॉक्टर ने इलाज के बहाने छेड़ा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Sat, 28 Dec 2024 07:11 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 28 Dec 2024 07:11 PM IST
सार
लुधियाना के गिल चौक थाना शिमलापुरी से कुछ ही दूरी पर एक महिला इंसाफ की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसने करीब पांच दिन पहले डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उस पर ही मामला दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ी महिला।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में शनिवार को एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने एक डॉक्टर पर उसके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला को पानी की टंकी पर चढ़ता देख वहां लोगों की तांता लग गया। लुधियाना के गिल चौक थाना शिमलापुरी से कुछ ही दूरी पर एक महिला इंसाफ की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसने करीब पांच दिन पहले डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उस पर ही मामला दर्ज कर दिया। उसे और उसके पारिवारिक सदस्यों को परेशान किया जा रहा है। अगर किसी ने मदद की तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की धमकियां दीं।
विज्ञापन
महिला शनिवार को भी थाने में शिकायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर आई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो वह सीधे टंकी पर चढ़ गई। इलाका निवासियों ने महिला को टंकी पर चढ़े देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तो महिला ने नीचे आई।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि वह डाबा रोड इलाके की रहने वाली है। इलाके के डॉक्टर के पास वह दवाई लेने के लिए गई तो डॉक्टर ने उस पर गंदी नजर रखनी शुरू कर दी और जबरदस्ती उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
उधर, डॉक्टर भी शिमलापुरी थाने में शिकायत देने के लिए पहुंच गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसने पहले शिकायत दी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि डॉक्टर ने झूठी शिकायत दी उस पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी। महिला ने सत्ताधारी पार्टी के विधायक और उक्त इलाके से पार्षद का चुनाव लड़ने वाले नेता पर आरोप लगाए कि दोनों नेता उक्त डॉक्टर की सपोर्ट कर रहे हैं। वह पिछले पांच दिनों से लगातार थाने के चक्कर काट रही है। पुलिस को रोजाना कार्रवाई के लिए कहा जाता है, लेकिन पुलिस उल्टा उसे ही धमकियां दे रही है। उसने कहा कि अगर पुलिस उसकी दी गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं करेगी तो वह फिर से कोई ऐसा कदम उठाने पर मजबूर होगी। पुलिस ने उसे कार्रवाई का आश्वासन देकर नीचे उतारा।