फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   wine shop auction, auction in ludhiana, wine shop auction in ludhiana

609 करोड़ में नीलाम हुए लुधियाना के ठेके

Sun, 27 Mar 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 27 Mar 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
wine shop auction, auction in ludhiana, wine shop auction in ludhiana
लुधियाना में शराब के ठेकों के ड्रा के दौरान रुपये जमा कराते वैडंर व खुशी जाहिर करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
महानगर के 665 देसी और अंग्रेजी शराब ठेकों की नीलामी 2016-17 के लिए 6.09 करोड़ रुपये से ज्यादा में हुई।
विज्ञापन


रविवार को हर्शिला रिजोर्ट में कर और आबकारी कमिश्नर रजत अग्रवाल की अगुवाई में हुई इस नीलामी में लुधियाना निगम के अधीन आते ठेके की नीलामी 6.62 करोड़ रुपये में, लुधियाना 1 ठेके की नीलामी 24.87 करोड़ रुपये में, लुधियाना 2 के ठेकों की नीलामी 72.55 करोड़ रुपये में और लुधियाना 3 के ठेकों की नीलामी 49.29 करोड़ रुपये से ज्यादा में हुई। लुधियाना के कुल ठेकों की नीलामी के लिए 4831 आवेदन प्राप्त हुए थे। इससे साढ़े 18 करोड़ रुपये से ज्यादा अर्जी फीस प्राप्त हुई थी।

कर एवं आबकारी विभाग के कमिश्नर रजत अग्रवाल ने कहा कि विभाग की तरफ से साल 2016-17 के दौरान शराब के ठेकों से 5440 करोड़ रुपये इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पिछले साल से करीब चार सौ करोड़ रुपये ज्यादा है। इस बार पूरे राज्य में आवेदन फीस के रुप में करीब 150 करोड़ रुपये इकट्ठा हुए हैं। कर नीति में तबदीली करने के बारे में उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से राजस्व में बढ़ावा करने के मंशा के साथ जहां ग्रुपों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 226 से बढ़ाकर 662 कर दी गई है। वहीं शराब का ज्यादा से ज्यादा निश्चित भाव कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ खपतकार की जेब पर ठेकेदार की तरफ से ज्यादा बोझ नहीं डाला जा सकेगा। मैरिज पैलेसों में इस्तेमाल के लिए शराब जो पहले सिर्फ संबंधित जोन में ही खरीदी जा सकती थी, वह शर्त खत्म कर दी गई है। अब संबंधित जिले के किसी भी ठेके से शराब खरीद कर इस्तेमाल की जा सकेगी। इस मौके पर डीसी रवि भगत, डिप्टी कर और आबकारी विभाग के कमिश्नर एलके जैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed