फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   wife susid fir hasbend father in law arrset fatehgarh sahib

दहेज ने ली विवाहिता की जान पति, ससुर काबू

Sat, 02 Nov 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
wife susid fir hasbend father in law arrset fatehgarh sahib
दहेज के लिए प्रताड़ित की जा रही एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके पति, सास और ससुराल खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी चुन्नी कलां के इंचार्ज कुलविंदर सिंह ने बताया कि मेवा सिंह निवासी गांव बढ़वाला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी लड़की रणजीत कौर का विवाह 1 नवंबर 2014 में गुरदीप सिंह निवासी गाव बासियां बैदवाण के साथ हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद ही गुरदीप सिंह और उसके परजिनों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। विवाह से रणजीत कौर के घर एक लड़की ने जन्म लिया। बीते दिन रणजीत कौर ने फोन करके बताया कि उसका पति गुरदीप सिंह, सास किरना और ससुर कुलवंत सिंह उसको मारपीट कर रहे हैं और ओर पैसों की मांग कर रहे हैं। उससे कुछ देर बाद गुरदीप सिंह ने फोन करके बताया कि रणजीत कौर ने कोई जहरीली निगल ली है और उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

बकौल मेवा सिंह जब वह रणजीत कौर के ससुराल घर पहुंचा तो उसकी लाश खाट पर पड़ी थी और उसके नाक से झाग निकल रहा था। पुलिस ने पति गुरदीप सिंह, सास किरना और ससुर कुलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। रणजीत कौर की लाश का सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से पोस्टमार्टम करवाके वारिसों के हवाले कर दी है। चौकी इंचार्ज ने पति गुरदीप सिंह और ससुर कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed