फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Western disturbance activated in Punjab till January 8

मोदी की रैली पर बरसात का साया: सक्रिय हुआ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, आठ जनवरी तक पंजाब में गिर सकते है ओले

Tue, 04 Jan 2022 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 04:14 PM IST
सार

पिछले साल नवंबर और दिसंबर माह के दौरान पंजाब में बिल्कुल बरसात नहीं हुई है लेकिन अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इस बार एक साथ दो सिस्टम सक्रिय हुए हैं, अरब महासागर से भी माइस्चर आ रहा है।

विज्ञापन
Western disturbance activated in Punjab till January 8
पंजाब में पीएम मोदी की रैली पर बादलों का साया। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे सूबे में इस समय राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ है, लेकिन मौसम ने सभी राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी लुधियाना मौसम विभाग की माने तो आठ जनवरी तक पंजाब का मौसम बादलों से घिरा रहने वाला है। इस दौरान पूरे पंजाब में हल्की से भारी बरसात होने के आसार बने हुए है। कई जगह पर ओले भी गिर सकते है। ऐसे में पांच जनवरी को फिरोजपुर में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली मौसम की चपेट में आ सकती है। मंगलवार सुबह छह बजे से लुधियाना में हल्की बरसात शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन

एक साथ दो सिस्टम हुए सक्रिय

मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. प्रभजोत कौर ने बताया कि पिछले साल नवंबर और दिसंबर माह के दौरान पंजाब में बिल्कुल बरसात नहीं हुई है लेकिन अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इस बार एक साथ दो सिस्टम सक्रिय हुए हैं, अरब महासागर से भी माइस्चर आ रहा है। चार जनवरी से लेकर आठ जनवरी तक पूरे पंजाब में बरसात के आसार है। कई जगह पर ओले भी गिर सकते हैं। बीच में हो सकता है कि एक दिन मौसम कुछ साफ रहे, यानी बरसात न हो। लेकिन आठ जनवरी तक सूरज के दर्शन दुर्लभ रहेंगे। वहीं पारा नीचे जाएगा। 

विज्ञापन

फसलों के लिए होगा फायदेमंद

डॉ. प्रभजोत कौर के अनुसार, यह बारिश सभी फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। गेहूं की फसल को इस समय पानी और ठंड की जरूरत है। जहां ओले गिरेंगे, वहां फसल को कुछ नुकसान हो सकता है। बरसात के चलते आम लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलेगी, क्योंकि सूखी ठंड लगने से ज्यादातर लोग बीमार हो रहे थे। बरसात के बाद इससे भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed