{"_id":"5773f3064f1c1ba32c79bbc3","slug":"water-bottle-expired-water-bottle-in-dc-meeting-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी की बैठक में परोसी एक्सपायर पानी की बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी की बैठक में परोसी एक्सपायर पानी की बोतलें
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Wed, 29 Jun 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
पानी की बोतल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को डीसी बरनाला की बैठक में एक्सपायर पीने के पानी की बोतलें परोस दी गईं। इसके बाद मीटिंग में हंगामा मच गया।
डीसी बरनाला भूपिंदर सिंह राय आईएएस ने बुधवार को सरकार की प्राप्तियों का बखान करने के लिए मिलावटी वस्तुओं पर कड़ा नोटिस लेने के लिए व क्षेत्र की तरक्की के लिए सुझाव प्राप्त करने के लिए जिलास्तरीय प्रेसवार्ता का प्रबंध किया।
डीसी ने बैठक में सरकार की प्राप्तियों का खूब बखान किया। उन्होंने दावा किया कि बरनाला व बरनाला के अंदर जितने भी बडे़ प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं उन्हें चार माह में पूरा किया जाएगा। सरकारी कॉलेज, धनौला रोड पर अंडरब्रिज, खेल स्टेडियम, सड़कों के नवनिर्माण के काम चार माह में पूरे कर लिए जाएंगे।
डीसी ने जैसे ही खाने-पीने वाली मिलावटी वस्तुएं परोसने वालों पर भी नकेल कसने की बात कही एक मीडिया कर्मी ने कहा कि उनके पीने के लिए जो पानी की बोतलें परोसी गईं हैं उनकी डेट एक्सपायर हो चुकी है। इसके बाद डीसी बैठक में हंगामा मच गया।
विज्ञापन
डीसी ने इस बात को छुपाने के लिए सरकार का गुणगान जारी रखा लेकिन बात गंभीर होने के कारण बैठक में शोर बढ़ता गया। मीडिया कर्मियों के पूछने पर डीसी भूपिंदर सिंह राय ने कहा कि उनकी बैठक में यह पानी की बोतलें परोसने संबंधी कर्मचारी को सस्पेंड किया जाएगा। जिस कैंटीन से यह बोतलें आई हैं उस कैंटीन के मालिक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।