{"_id":"64c50119983b6a6731081936","slug":"wanted-accused-arrested-with-heroin-in-attempt-to-murder-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-877-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी हेरोइन समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी हेरोइन समेत गिरफ्तार
Sat, 29 Jul 2023 05:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 29 Jul 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
- आरोपी से 25 ग्राम हेरोइन बरामद, दुकान में करता है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। हत्या के प्रयास मामले में दस महीने से वांछित आरोपी को सीआईए टू टीम ने हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार किया है। आरोपी प्राॅपर्टी डीलर की दुकान पर सफाई का काम करने की आड़ में तस्करी कर रहा था।
पुलिस ने भामियां कलां इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। आरोपी वहां से गुजर रहा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा उसे पकड़ा और तलाशी लेने पर 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना जमालपुर में चीमा चौक के पास स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर नगर निवासी बादल राणा उर्फ बादल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी भामियां कलां स्थित दर्शन अकादमी के पास स्थित शांति विहार में किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
सीआईए-2 प्रभारी बेअंत जुनेजा ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ अक्तूबर 2022 में थाना डिविजन दो में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। वह अपना घर बदल कर शांति विहार इलाके में किराए पर रहने लगा था। प्राॅपर्टी डीलर के दफ्तर में सफाई का काम करने की आड़ में हेरोइन तस्करी कर रहा था।