फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Voting for Ludhiana West by-election today, 1.75 lakh voters will cast their votes

Ludhiana News: लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए मतदान आज, 1.75 लाख मतदाता डालेंगे वोट

Wed, 18 Jun 2025 08:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Voting for Ludhiana West by-election today, 1.75 lakh voters will cast their votes
-14 उम्मीदवार मैदान में; 194 पोलिंग स्टेशन बनाए, 23 जून को आएगा रिजल्ट
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव के लिए वीरवार को मतदान होगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। 1.75 लाख मतदाता 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 194 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 23 जून को मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को गर्ल्स खालसा कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को मतदान के सामान के साथ पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना किया गया। कल मतदान के साथ ही राजनीतिक दलों के चुनाव लड़ रहे नेताओं का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। इस हलके में कुल 1,75,469 मतदाता हैं। इनमें से 90088 पुरुष, 85371 महिलाएं एवं दस ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए मॉडल व ग्रीन पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। दिव्यांगों व महिलाओं के लिए अलग पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यह सीट आप आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी बस्सी के निधन के कारण खाली हुई थी।
विज्ञापन

मास्क एवं सेनिटाइजर की रहेगी व्यवस्था
मतदान के लिए कुल 776 पोलिंग कर्मियों की तैनाती की गई है। शांतिपूर्ण मतदान और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के एक हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। कोविड को देखते हुए मतदान केंद्रों पर मास्क एवं सेनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनके बीच मुख्य मुकाबला
उपचुनाव में आप के संजीव अरोड़ा, कांग्रेस के भारत भूषण आशु, भाजपा के जीवन गुप्ता एवं शिअद के परउपकार सिंह घुम्मण के बीच मुख्य मुकाबला है। सभी उम्मीदवारों ने भी बुधवार को मतदान के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया। बूथ वर्करों की जिम्मेदारी तय की गई।


हो सकती है हल्की बारिश
पीएयू स्थित मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 जून को शहर के आसमान में बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे साफ है कि मतदाताओं को गर्मी से निजात मिलेगी। इससे मतदान प्रतिशत में भी इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article