फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Vijay Rupani told to Punjab bjp leader I am going abroad for family work meet you after Ludhiana by election

Vijay Rupani: 'पारिवारिक काम से विदेश जा रहा हूं... रिजल्ट के बाद मिलूंगा, जश्न मनाएंगे', रूपाणी के आखिरी बोल

Fri, 13 Jun 2025 01:55 AM IST
अंकेश ठाकुर विकास मल्होत्रा, लुधियाना
विकास मल्होत्रा, लुधियाना Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Jun 2025 01:55 AM IST
सार

रूपाणी 68 साल के थे। वह 2016 से 2020 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री बनने से पहले रुपाणी जुलाई, 2006 से 2012 के बीच राज्यसभा सदस्य रहे।

विज्ञापन
Vijay Rupani told to Punjab bjp leader I am going abroad for family work meet you after Ludhiana by election
लुधियाना में पार्टी नेताओं के साथ विजय रूपाणी - फोटो : संवाद

विस्तार

अभी नौ जून की तो बात थी जब भाजपा के पंजाब प्रभारी और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी लुधियाना के हलका पश्चिम में भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए भारतीय जनता पार्टी के वर्करों में जोश का संचार करने आए थे, जाते वक्त बोले थे- अब 23 जून को रिजल्ट के बाद ही मिलेंगे। उस वक्त क्या पता था कि यह उनसे आखिरी मुलाकात होगी। इतनी बात कहते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान रूंधे गले से बताया कि हमको पता होता तो हम उनको गुजरात जाने ही न देते। भाजपा के जिला अध्यक्ष के साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनकी प्लेन हादसे में हुई मौत से स्तब्ध हैं।

विज्ञापन


उनकी कर्तव्य निष्ठा इस कदर थी कि हलका पश्चिमी के उपचुनाव की वह पल पल की रिपोर्ट ले रहे थे। नौ जून को उनको गुजरात के लिए रवाना होना था तो जाने से पहले भी उन्होंने लुधियाना में पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता के साथ बैठे और उनको जीत का मंत्र दिया। उनका यह दौरा भाजपा उम्मीदवार और वर्करों में जोश भर गया था। उन्होंने बताया था कि वह पारिवारिक काम से विदेश जा रहे हैं। 23 जून को रिजल्ट आएगा और फिर होगा जीत का जश्न। 
विज्ञापन


जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने बताया कि पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी लुधियाना हलका पश्चिम के उपचुनाव को लेकर काफी संजीदा थे। वह भाजपा की जीत इसलिए चाहते थे कि पंजाब को तरक्की के राह पर ले जाया जा सके। रजनीश धीमान ने बताया कि नामांकन के बाद से तो विजय रुपाणी लगातार बैठक करके पदाधिकारियों को एक साथ काम करने का मंत्र देते थे और जब दफ्तर का उद्घाटन था तो उसके बाद कई उद्योगपतियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने भाजपा के लिए समर्थन मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय रूपाणी के बारे में
रूपाणी 68 साल के थे। वह 2016 से 2020 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री बनने से पहले रुपाणी जुलाई, 2006 से 2012 के बीच राज्यसभा सदस्य रहे। साल 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी की जगह आनंदीबेन पटेल ने ली थी। इसके लगभग दो साल बाद अगस्त, 2016 में विजय रुपाणी मुख्यमंत्री बने थे। पहले कार्यकाल में रुपाणी अगस्त, 2016 से दिसंबर, 2017 तक सीएम पद पर रहे। इसके बाद उन्होंने दिसंबर, 2017 से सितंबर, 2021 के बीच मुख्यमंत्री पद संभाला। वह पांच साल 37 दिन तक मुख्यमंत्री रहे। वह सितंबर 2022 में पंजाब और चंडीगढ़ के भाजपा प्रभारी बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed