फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Vigilance Bureau Ludhiana organised walkathon

Ludhiana: विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना ने निकाली वॉकथॉन, शहरवासियों को दी ईमानदारी की सीख

Sun, 02 Nov 2025 11:49 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Nov 2025 11:49 AM IST
सार

विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन पर रविवार सुबह लुधियाना में वाकथन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Vigilance Bureau Ludhiana organised walkathon
वॉकथॉन में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : संवाद

विस्तार

विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन पर रविवार सुबह लुधियाना में वाकथन का आयोजन किया गया। भ्रष्टाचार मुक्त समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सिटीनीड्स, स्मॉल आइडियाज ग्रेट आइडियाज, फिलैंथ्रॉपी क्लब और मार्शल एड फाउंडेशन सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न इलाकों से निकली सामाजिक संस्थाओं, युवाओं और स्वयंसेवकों की टोलियां रोज गार्डन पहुंचीं, जहां समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना की एसएसपी रूपिंदर कौर सरा उपस्थित रहीं। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई केवल दंड की नहीं, बल्कि रोकथाम की भी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर नागरिक का यह दायित्व है कि वह भ्रष्टाचार का विरोध करे और बिना डर शिकायत दर्ज कराए। पंजाब सरकार ने 2022 में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार शून्य सहनशीलता नीति के तहत 24 घंटे सक्रिय एंटी करप्शन एक्शन लाइन 9501-200-200 शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक प्रवीण कुमार सिन्हा ने अपने संदेश में कहा कि भ्रष्टाचार विकास में सबसे बड़ी बाधा है। हम सब मिलकर पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लें। रिश्वतखोरी, अनुचित लाभ या किसी भी प्रकार की भ्रष्ट गतिविधि की शिकायत गोपनीय रूप से एंटी करप्शन एक्शन लाइन 95012-00200 पर दर्ज कराई जा सकती है। 


विजिलेंस ब्यूरो ने जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत या अनुचित लाभ की मांग करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत दर्ज कराएं और भ्रष्टाचार के खिलाफ जिम्मेदारी से आवाज़ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed