{"_id":"ce624cfde8bf3a1256f3f9767cbd8811","slug":"valmiki-community-moga-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में वाल्मीकि समुदाय के गुटों में फायरिंग, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में वाल्मीकि समुदाय के गुटों में फायरिंग, तनाव
मोगा।
Updated Thu, 23 Jan 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई सेवक यूनियन के चुनाव को लेकर वाल्मीकि समुदाय के दो गुट मंगलवार रात आमने-सामने हो गए। वाल्मीकि कालोनी में एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। साथ ही फायरिंग की गई।
विज्ञापन
आरोप है कि इस बीच घरों में तोड़फोड़ भी की गई। घटना के बाद कालोनी में तनाव का माहौल है। मामले में एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के करीब डेढ़ दर्जन अज्ञात और तीन नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
वाल्मीकि सभा के एक पक्ष के नेताओं की तरफ से डिप्टी कमिश्नर व अन्य को दी शिकायत में कहा गया है कि सफाई सेवक यूनियन का चुनाव वाल्मीकि सभा की तरफ से कराया जाता है, लेकिन पिछले चार साल से चुनाव नहीं हुआ है। जबकि यह चुनाव प्रत्येक दो साल पर होता है।
विज्ञापन
चुनाव को लेकर समुदाय के लोगों में गुटबंदी हो गई है। आरोप लगाया कि समाज से बाहर के लोगों की दखलंदाजी के कारण माहौल बिगड़ रहा है। मंगलवार देर शाम पहले नगर निगम में दो गुटों के बीच नोकझोंक हुई। बाद में मामला सांत हो गया। आरोप है कि इसके बाद रात में वाल्मीकि कालोनी में एक पक्ष के कुछ लोगों सुखदेव कुमार और अन्य पर हमला कर दिया। साथ ही घरों में तोड़ फोड़ की।
पुलिस के मुताबिक वाल्मीकि कालोनी के सुखदेव कुमार ने आरोप लगाया है कि चुनावी रंजिश कारण मंगलवार रात एक पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर तेजधार हथियारों से उस पर जानलेवा हमला किया। इस बीच हरदेव सिंह ने पिस्तौल से उस पर गोली भी चलाई। पुलिस ने हरदेव सिंह,जोगा सिंह, मनोज कुमार के इलावा करीब डेढ़ दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।