{"_id":"60a91a948ebc3ef1ad53b844","slug":"vaccinated-centre-clossed-people-protest-against-it-ludhiana-news-pkl4141597119","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेक्सिन सेंटर का किया गेट बंद, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेक्सिन सेंटर का किया गेट बंद, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
लुधियाना। कोविड 19 जैसी घातक बीमारी पर काबू पाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से वैक्सीन लगाने का काम जोरों पर है। रोजाना कई जगहों पर सरकारी कैंप लगाकर वैक्सीन लगाई जा रही है। मगर कुछ जगहों पर प्रशासन को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि जिन लोगों के पास सिफारिशें है उन्हें वैक्सीन जल्द लगाई जा रही है, जबकि बाकी के लोग लाइनों में घंटों खड़े रहते है। इसके बावजूद उन्हें वैक्सीन नहीं लगती है।
शनिवार को किदवई नगर के अधीन पड़ते देवकी देवी जैन मेमोरियल कालेज में बनाए सेंटर पर वैक्सीनेशन करवाने आए लोगों ने रोष जताया। इस सेंटर में 18 से 44 साल उम्र वाले और 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए वैक्सीनेशन चलनी थी। सुबह साढ़े छह बजे से ही गेट के बाहर लोगों की लाइनें लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुटती गई। कुछ समय के बाद वैक्सीन लगाने के बाद मेन गेट बंद कर दिया गया, जिसके चलते लोगों ने बाहर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस प्रशासन का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। शहर में पहले भी वैक्सीन की कमी चल रही है।
वैक्सीन करवाने आए लोगों ने आरोप लगाया कि जब वह सेंटर पर आए थे, तब कहा गया था कि वैक्सीन के 450 टीकें उपलब्ध है और सवा सौ के करीब टीके लगाने के बाद यह कहा जा रहा है कि वैक्सीनेशन खत्म हो गई। लोगों द्वारा नारेबाजी करने के बाद वहां पुलिस पहुंची। इस सेंटर में एक गेट बंद कर दिया गया। बाद में वैक्सीन खत्म होने की सूचना गेट पर लिख दी गई। सूचना मिलने के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल भी मौके पर पहुंचे। इस सेंटर में सिस्टम सही न होने की पूरी वीडियो लाइव की, जहां वैक्सीन करवाने आए लोगों की भीड़ जुटी हुई दिखी। उन्होंने प्रशासन, सिविल सर्जन से अपील की कि संस्थाओं, राजनीतिक पार्टियों को वैक्सीनेशन का हिस्सा बनाया जाए।