फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Used to target pedestrians for drug supply, two arrested

Ludhiana News: नशापूर्ति के लिए राहगीरों को बनाते थे निशाना, दो गिरफ्तार

Sat, 13 Jul 2024 05:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 13 Jul 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
Used to target pedestrians for drug supply, two arrested
आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल 32 बोर और चार कारतूस के साथ अन्य सामान बरामद
विज्ञापन

आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है थाना पीएयू की पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को थाना पीएयू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर का पिस्तौल और चार कारतूस के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाली बाइक, लैपटॉप, विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल के साथ अन्य सामान बरामद किया है।
दोनों आरोपियों को हंबड़ा रोड स्थित सीएम वैली के पास गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में प्रताप सिंह वाला निवासी प्रदीप कुमार उर्फ लल्ला और हैबोवाल कलां स्थित जस्सियां रोड के रहने वाले सोनू कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। वह कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशापूर्ति के लिए ही राहगीरों से वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी इलाके में चोरी और लूटपाट की करीब 15 से ऊपर वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी लल्ला उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ इलाके का रहने वाला है। वह अलीगढ़ के अपने एक जानकार के जरिये अवैध हथियार लेकर आया था। उसी हथियार के बल पर वह इलाके में वारदातें करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि उनके साथ कितने लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed