फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Used to come from Rupnagar to supply heroin, arrested

Ludhiana News: रुपनगर से आता था हेरोइन की सप्लाई देने, गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2024 11:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 27 Sep 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Used to come from Rupnagar to supply heroin, arrested
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने की 150 ग्राम हेरोइन बरामद
विज्ञापन

आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। रुपनगर के गांव माणो माजरा से कार के जरिये कोहाड़ा और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में हेरोइन की खेप सप्लाई करने आने वाले एक आरोपी को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर माछीवाड़ा कोहाड़ा रोड पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
इस मामले में गांव माणो माजरा निवासी हरमनदीप सिंह के खिलाफ थाना कूमकलां पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

नवनियुक्त डीसीपी इंवेस्टिगेशन शुभम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कोहाड़ा इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्करी का कारोबार करता है और इस समय कोहाड़ा माछीवाड़ा रोड पर ग्रामीण इलाकों में कार से हेरोइन सप्लाई करने के लिए आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को सूचना के आधार पर काबू कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद भी नशा करने का आदी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लाकर किन लोगों को सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीआईए वन की टीम ने सेक्टर 32 स्थित एमआईजी फ्लैट इलाके से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपी का एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 250 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला हिम्मतपुरा निवासी अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अजय कुमार और इसका साथी दीपक कुमार उर्फ डब्बू चरस सप्लाई करते हैं। आरोपी दीपक डब्बू अजय को चरस लाकर आगे सप्लाई करने के लिए देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय कुमार चरस सप्लाई करने के लिए आया तो उसे काबू कर लिया गया, जबकि डब्बू वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार उर्फ डब्बू को नामजद कर लिया है और उसकी तलाश में दबिश देने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed