{"_id":"610590848ebc3eb9eb3f7ab3","slug":"used-to-bring-churapost-from-jharkhand-two-arrested-ludhiana-news-pkl4220144100","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड से लाता था चूरापोस्त, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड से लाता था चूरापोस्त, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानवरों के चारे की आड़ में झारखंड के अलग-अलग जिलों से चूरापोस्त लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दो तस्करों को थाना साहनेवाल पुुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया जब दोनों आरोपी ट्रक लेकर नेशनल हाइवे पर जा रहे थे। पुलिस ने वहां नाकाबंदी कर रखी थी, आरोपियों के कब्जे से साढ़े तीन क्विंटल चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में गांव कनेजा निवासी राजिंदर सिंह उर्फ बाज और उत्तरप्रदेश के जिला सीतापुर निवासी राजू सागर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
एडीसीपी 2 जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बाहरी इलाकों से चूरापोस्त लाकर महानगर में सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चूरापोस्त बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बाज किराए पर ट्रक लेकर चलाता है और आरोपी राजू सागर उसके साथ बतौर कंडक्टर तैनात है। दोनों पिछले काफी समय से नशा तस्करी का धंधा करते हैं। आरोपी झारखंड के अलग-अलग जिलों से जानवरों का चारा लाने की आड़ में चूरापोस्त लाकर पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है कि वह किन लोगों से नशा लाकर आगे सप्लाई करते हैं।