फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   up governor said all elections should be organised on one voter list

राज्यपाल ने दिया सुझाव- एक ही वोटर लिस्ट से हो लोकसभा, विधानसभा, पंचायत व निकाय चुनाव

Fri, 26 Jan 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 26 Jan 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
up governor said all elections should be organised on one voter list
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए वोटरों को राज्यपाल ने दिया वोटर आईडी कार्ड। - फोटो : amar ujala
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि बार-बार मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराने के बजाय ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि एक ही सूची से लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय और पंचायतों के चुनाव कराए जा सकें।
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव आयोगों के अलावा केन्द्र और राज्य सरकार को इस बिंदु पर विचार करने की सलाह दी। इससे आम लोगों की दिक्कतें दूर होंगी और चुनावों की निष्पक्षता पर भी सवाल नहीं उठेंगे। एक मतदाता सूची की व्यवस्था से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


राज्यपाल बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चुनाव में ड्यूटी करने वालों की समस्या को देखते हुए उनके मतदान करने की प्रक्रिया को भी सरल करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अभी से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शत-प्रतिशत पात्र लोगों के नाम शामिल करते हुए मतदाता सूची बनाने की जरूरत है। निर्वाचन कार्य से जुड़ी संस्थाओं और प्रशासन को प्रयास करना चाहिए कि 18 साल की उम्र पूरी कर चुका एक भी व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से छूट न जाए।

up governor said all elections should be organised on one voter list
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल संग सेल्फी लेतीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेकंटेश्वर लू ने कहा, संविधान का निर्माण करने वाले महापुरुषों ने हमें मतदान का अधिकार दिया है। सभी लोग इसका महत्व समझें तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए मतदान अवश्य करें। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने कहा, संविधान की सबसे महत्वपूर्ण देन है मतदान का अधिकार। हमें इसका महत्व समझना चाहिए।

इस मौके पर राज्यपाल ने विधानसभा चुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट काम करने वाले डीएम, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, मतदाता रजिस्ट्रीकरण से जुड़े अधिकारियों, स्काउट गाइड और एनएसएस कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed