फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   University Teachers Union in Ludhiana kept OPD closed for two hours

लुधियाना में यूनिवर्सिटी अध्यापक यूनियन ने दो घंटे बंद रखी ओपीडी

Fri, 21 May 2021 11:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
University Teachers Union in Ludhiana kept OPD closed for two hours
लुधियाना। कुत्ते की मौत के बाद गुरु अंगद देव वेटरिनरी यूनिवर्सिटी (गडवासू) के डॉक्टर पर दर्ज हुए मामले के खिलाफ शुक्रवार को यूनिवर्सिटी अध्यापक यूनियन ने दो घंटे की हड़ताल की। इस दौरान यूनिवर्सिटी में पशु अस्पताल की ओपीडी को बंद रखा गया।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने एफआईआर को रद्द नहीं किया तो वह अपना संघर्ष तेज करेंगे। इसके विरोध में शनिवार को भी ओपीडी सेवाओं को बंद रखा जाएगा। इसके बाद भी उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में वेटरिनरी सेवाओं को ठप कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

यूनियन प्रधान डॉक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि इस महामारी के समय पूरे स्टाफ मेहनत के साथ काम कर रहा है। केवल पंजाब नहीं बल्कि आसपास के राज्यों से हर रोज 150 जानवर यहां पर चेकअप के लिए आते हैं। बीते दिनों एक कुत्ते को यहां उपचार के लिए लाया गया था। यहां के स्टाफ ने पूरी मेहनत के साथ उसका उपचार किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। उक्त कुत्ता एक बड़े अधिकारी था। कुत्ते को उसे बड़े अधिकारी के सुरक्षाकर्मी लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उक्त अधिकारी के दबाव के चलते यूनिवर्सिटी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जोकि सरासर गलत है। इसलिए उनकी यूनियन की एक ही मांग है कि डॉक्टर पर दर्ज किए गए मामले को तुरंत रद्द किया जाए। अगर प्रशासन ने ऐसा नहीं किया तो वे शनिवार को भी ओपीडी सेवाएं बंद रखेंगे और आने वाले दिनों में अपने संघर्ष को और तेज करेंगे। वेटरिनरी अफसर यूनियन डॉक्टर सर्वजीत सिंह रंधावा ने इस मामले पर अपना समर्थन दिया। उन्होंने साफ कहा है कि अगर मामले को रद्द नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में पूरे पंजाब भर में वेटरिनरी की सेवाओं को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed