फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Argument between MLA and former minister upon checking the attendance register.

Ludhiana News: हाजिरी रजिस्टर चेक करने पर विधायक और पूर्व मंत्री में बहस

Wed, 23 Sep 2026 05:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 23 Sep 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Argument between MLA and former minister upon checking the attendance register.
हंगामा होने पर पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। नगर पंचायत मलूका में आउटसोर्स कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चेक करने को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक बलकार सिंह सिद्धू और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के बीच तीखी बहस हो गई। यह विवाद तब शुरू हुआ जब विधायक सिद्धू कर्मचारियों की शिकायत पर रजिस्टर जांचने पहुंचे थे।

विवाद इतना बढ़ गया कि नगर पंचायत कार्यालय में माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने विधायक को वहां से जाने की सलाह दी। विधायक के वापस लौटते समय मलूका के समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। विधायक बलकार सिंह सिद्धू ने बताया कि कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों ने शिकायत की थी कि नगर पंचायत प्रधान ने उनकी गैरहाजिरी लगा दी है। सिद्धू के अनुसार, पंजाब सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की दिशा में काम कर रही है, ऐसे में गैरहाजिरी से उनकी नियमितीकरण प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह कार्यालय पहुंचे तो रजिस्टर वहां नहीं था और उन्हें बताया गया कि प्रधान उसे अपने घर ले गए हैं। वहीं, पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने विधायक के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी की गैरहाजिरी नहीं लगाई गई है। मलूका ने आरोप लगाया कि विधायक को नगर पंचायत के कार्यालयी काम में दखल देने का अधिकार नहीं है और वह माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई जांच करनी है तो प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया जाना चाहिए। इस घटना के बाद एक टीवी चैनल पर हुई बहस के दौरान, सिकंदर सिंह मलूका ने विधायक सिद्धू से कहा कि वह रामपुरा हलका छोड़कर भागें नहीं। मलूका ने कहा, मैं परमात्मा से अरदास करता हूं कि 2027 के चुनाव में भी रामपुरा से तुम्हें ही टिकट मिले। जवाब में, विधायक सिद्धू ने कहा कि हलके के लोग मलूका के बारे में जानते हैं, तभी वह चुनाव नहीं जीत पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed