फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Union Minister Ravneet Bittu Close associate receives death threat

भाजपा छोड़ या फिर जिंदगी छोड़ दे: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के करीबी को मिली जान से मारने की धमकी

Sun, 17 Nov 2024 05:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 17 Nov 2024 05:46 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा है कि भाजपा छोड़ दे वरना तुझे और तेरे बेटे को जान से मार देंगे। भाजपा नेता व गांव के पूर्व सरपंच गुरसिमरन सिंह केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के करीबी हैं।

विज्ञापन
Union Minister Ravneet Bittu Close associate receives death threat
भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के साथी व भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। भाजपा नेता व पूर्व सरपंच गुरसिमरन सिंह को विदेशी नंबर से कॉल कर धमकी दी गई है। पूर्व सरपंच गुरसिमरन सिंह जगरांव के गांव रसूलपुर मल्ला के रहने वाले हैं और कुछ दिन पहले वह भाजपा में शामिल हुए थे। फोन करने वाले व्यक्ति ने गुरसिमरन सिंह को धमकी दी है कि भाजपा छोड़ो या फिर जिंदगी छोड़ दे। 

विज्ञापन


गुरसिमरन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद दो आरोपियों पर थाना हठूर में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह गोपी और हरविंदर सिंह भीमी निवासी रसूलपुर मल्ला के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


थाना हठूर के एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि भाजपा नेता गुरसिमरन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 2018 से 2024 तक गांव का संरपच था। इसी साल मई में गुरसिमरन सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी ने उसे जिले की टीम का वाइस प्रधान नियुक्त कर दिया। बीते माह हुए पंचायत चुनाव में गुरसिमरन सिंह के गुट का व्यक्ति सरपंच चुना गया है। इसके बाद से उसके गांव के रहने वाला गुरप्रीत सिंह गुरसिमरन सिंह को  आस्ट्रेलिया से फोन कर धमकियां देने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसे धमकाया कि भाजपा को छोड़ दे नहीं तो हमें छुड़वानी आती है। पंचायत चुनाव वाले दिन भी आरोपी ने गुरसिमरन सिंह को फोन किया था। आरोपी गुरप्रीत सिंह ने धमकी दी कि अगर भाजपा न छोड़ी तो तुम्हारे साथ-साथ तुम्हारे बेटे को भी मार देंगे। इसके बाद गुरसिमरन सिंह ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया था। आरोपी ने  गांव के रहने वाले पूर्व पंच के बेटे हरविंदर सिंह के फोन के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल लगा कर जान से मारने की धमकी दी। अब आरोपी लगातार मैसेज कर धमकियां दे रहा है। 


लोकसभा चुनाव में हुआ था भाजपा में शामिल
गांव रसूलपुर मल्ला के रहना वाला पीड़ित गुरसिमरन सिंह लोकसभा चुनाव दौरान भाजपा में शामिल हुआ था उस समय लोकसभा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने सरोपा डाल कर भाजपा में शामिल कर जिले की टीम में वाइस प्रधान नियुक्त किया था। इससे पहले गुरसिमरन सिंह कांग्रेस में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed