फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Unemployed climbed on water tank for employment

Ludhiana News: रोजगार की खातिर पानी की टंकी पर डटे बेरोजगार

Fri, 20 Oct 2023 11:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 20 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Unemployed climbed on water tank for employment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगरूर। रोजगार की खातिर शुक्रवार को ईटीटी टीईटी पास बेरोजगार यूनियन 5994 के दो सदस्य सिविल अस्पताल की पानी वाली टंकी पर चढ़ गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
टंकी पर चढ़े मनदीप कुमार फाजिल्का और राज कुमार अबोहर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते कहा कि वह नौकरी के लिए होने वाले टेस्ट को पास कर चुके हैं और उनके प्रमाणपत्रों की जांच भी हो चुकी है। इसके बावजूद सरकार उन्हें नौकरी पर ज्वाइन नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा कि 5 मार्च 2023 को उनका टेस्ट हुआ था जिसे उन्होंने पास कर लिया था।
विज्ञापन

4 अगस्त को उनके प्रमाण पत्रों की जांच हुई थी, इसके बाद भी उन्हें विभाग में नौकरी ज्वाइन नहीं करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा 3000 नए व 2994 बैकलॉग उम्मीदवारों को ज्वाइन करवाना था, किंतु अब विभाग उनको नौकरी पर ज्वाइन करवाने के लिए टालमटोल कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, वह टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे। उन्होंने रोष जाहिर किया कि सरकार का कोई भी नुमाइंदा उनकी गुहार सुनने के लिए नहीं आया। कुछ प्रशासनिक अधिकारी आए थे जिन्हें उनके साथियों ने मांग पत्र दे दिया गया है। हालांकि प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को टंकी से उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो : 20एसजीआरपी01 : संगरूर में सिविल अस्पताल की पानी की टंकी पर चढ़े बेरोजगार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed