{"_id":"61d57f2304ce761ba90e9c7d","slug":"two-youths-named-after-firing-due-to-college-rivalry-ludhiana-news-pkl4382966181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज रंजिश के चलते गोली चलाने वाले दो युवक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज रंजिश के चलते गोली चलाने वाले दो युवक नामजद
विज्ञापन
लुधियाना। काकोवाल रोड की बावा कालोनी में रहने वाले गुरप्रीत के घर गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान हो गई है। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गुरप्रीत की शिकायत पर न्यू माधोपुरी इलाके में रहने वाले विशु कैंथ, अमनजोत चौहान और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपियों पर हत्या के प्रयास आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गुरप्रीत सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह घुमारमंडी स्थित एक कालेज में पढ़ाई करता है। कालेज के कुछ युवकों ने उसे प्रधान बनाना था लेकिन कुछ युवकों ने विरोध किया तो उसे उपप्रधान बना दिया गया। बाद में आरोपी अमनजोत चौहान को प्रधान बना दिया गया। आरोपी उससे रंजिश रखते थे। बीते दिन आरोपियों ने घर के बाहर गोलियां चलानी शुरू कर दी। उसने और उसकी मां ने वहां से भागकर जान बचाई। उधर, इस मामले की जांच कर रहे एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।