फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two Suspected Terrorists Nabbed in Punjab Follow Faridabad-Like Pattern

Terrorists Arrest: पंजाब में पकड़े दो संदिग्ध आतंकियों का था फरीदाबाद वाला पैटर्न, रहमान को पहुंचना था अयोध्या

Sat, 22 Nov 2025 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Nov 2025 01:44 PM IST
सार

पंजाब में पकड़े दो संदिग्ध आतंकियों का फरीदाबाद वाला पैटर्न था। फरीदाबाद में भी संदिग्ध आतंकी हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर लेने आया था। संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान (19) को 2 मार्च 2025 को बांस रोड पाली से पलवल एसटीएफ, गुजरात एटीएस की टीम ने काबू किया था। 

विज्ञापन
Two Suspected Terrorists Nabbed in Punjab Follow Faridabad-Like Pattern
जांच करती पंजाब पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ के बाद पकड़े दो संदिग्ध आतंकियों का फरीदाबाद वाला ही पैटर्न था। दोनों संदिग्ध आतंकियों को हैंड ग्रेनेड समेत अन्य घातक हथियार लेने के लिए भेजा गया था। ये हैंड ग्रेनेट व हथियार आईएसआई के पाकिस्तानी हैंडलर ने स्लीपर सेल के जरिये पहले ही मौके पर छुपा दिए थे।
विज्ञापन


लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि पाकिस्तानी हैंडलर से अलग-अलग लोगों को निर्देश दिए जा रहे थे। हमारी टीमों ने बिहार भोजपुर से अर्श को, हरियाणा फतेहाबाद से अजय को और लुधियाना से शमशेर को मामले में गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


इसके बाद दो अन्य संदिग्ध आतंकियों की जानकारी मिली और पुलिस टीम इन तक पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से 2 चाइनीज हैंड ग्रेनेट, 5 पिस्तोल बरामद की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद में भी हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर लेने आया था संदिग्ध आतंकी
संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान (19) को 2 मार्च 2025 को बांस रोड पाली से पलवल एसटीएफ, गुजरात एटीएस की टीम ने काबू किया था। इसके पास से दो हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर मिले थे जिन्हें निष्क्रिय किया गया। 

जांच में पता चला कि अब्दुल रहमान अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के कुख्यात आतंकी अबू सूफियां के संपर्क में था। अबू सूफियां ने ही अपना हैंडलर भेजकर बांस रोड स्थित खेत के पास गड्ढा खुदवाकर जमीन में दो हैंडग्रेनेड के साथ ही डेटोनेटर भी छुपाए थे। 
 

अब्दुल रहमान को छुपाने के स्थान की लोकेशन दी गई थी, जिसके बाद आतंकी यहां पहुंचा और गड्ढे की मिट्टी हटाकर सामान वाला पैकेट उसने निकालकर अपने बैग में रख लिया था। 

अब्दुल रहमान को ये सामान लेकर 4 मार्च को वापस अयोध्या पहुंचना था। लेकिन यहां की लोकेशन व आरोपी की फोटो मिलने पर उसे काबू कर लिया गया। मामले में एसटीएफ अब्दुल रहमान के खिलाफ चालान पेश कर चुकी है। लेकिन एसटीएफ अभी तक अब्दुल रहमान के अलावा अन्य किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed