{"_id":"6aa051abe1e45eab830b86dd","slug":"two-operatives-of-the-arsh-dalla-gang-arrested-with-five-pistols-and-cartridges-mansa-news-c-82-1-spkl1051-100925-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: अर्श डल्ला गैंग के दो गुर्गे पांच पिस्टल व कारतूस समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: अर्श डल्ला गैंग के दो गुर्गे पांच पिस्टल व कारतूस समेत गिरफ्तार
Tue, 08 Sep 2026 11:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं पांच मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। जिला पुलिस ने अर्श डल्ला गैंग से जुड़े दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस इन आरोपियों का रिमांड लेकर आगे की जांच करेगी।
एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार मुहिम के तहत यह कार्रवाई हुई। एसपी जगबिंदर सिंह, डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह और जसविंदर सिंह की निगरानी में सीआईए स्टाफ इंचार्ज बलकौर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गश्त की। नेहरू कॉलेज की पिछली तरफ अमृत पाल सिंह उर्फ जैकी और कुलदीप सिंह उर्फ घुग्गी को पकड़ा गया। अमृत पाल सिंह शहर के वार्ड नंबर 9 का निवासी है, जबकि कुलदीप सिंह गांव मूसा का रहने वाला है। पुलिस ने उनके पास से चार पिस्टल 32 बोर, 12 कारतूस और एक देसी पिस्टल 315 बोर बरामद की। थाना सिटी-2 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी वारदात टल गई।
आगे की जांच और आपराधिक इतिहास
प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अर्श डल्ला गैंग के लिए काम करते थे। वे मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की सप्लाई मंगवाते थे। अमृत पाल सिंह के खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज हैं। कुलदीप सिंह के खिलाफ भी दो मामले एनडीपीएस, आर्म्स और लूटपाट के दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान हथियारों के स्रोत और इससे जुड़े आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो : 08 एमएएन 1 जेपीजी - मानसा में जानकारी देते एसएसपी वैभव चौधरी व पुलिस टीम।