फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two girls caught in the case of prostitution, absconding from the hospital

देह व्यापार करने के मामले में पकड़ी गईं दो युवतियां अस्पताल से फरार, पुलिस ने गिरफ्तार कर केस दर्ज किया

Mon, 08 Aug 2022 11:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two girls caught in the case of prostitution, absconding from the hospital
बठिंडा। बीती रविवार को देह व्यापार करने के आरोप में बादल रोड स्थित एक घर से गिरफ्तार दो आरोपी युवतियां सोमवार को चिल्ड्रन अस्पताल के बाथरूम की खिड़की से कूदकर फरार हो गईं। दोनों अस्पताल के बाथरूम में अपने यूरिन का सैंपल के लिए गई थीं, लेकिन काफी देर तक बाहर न आने पर जब महिला कांस्टेबल ने अंदर चेक किया तो बाथरूम में कोई नहीं था। इसके बाद पुलिस ने फरार हुई दोनों युवतियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम को फरार हुई युवतियों को परसराम नगर से गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, बीती रविवार को थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने स्थानीय बादल रोड पर स्थित एक घर में रेड कर तीन महिलाओं व दो व्यक्ति समेत कुल पांच लोगों को देह व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसमें घर की मालिक महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सोमवार दोपहर बाद थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस टीम तीनों का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंची थीं। मेडिकल के बाद तीनों के विभिन्न टेस्ट करने के लिए उनका यूरिन सैंपल लेने के लिए उन्हें चिल्ड्रन अस्पताल के बाथरूम में भेजा था।
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मियों की देखरेख में तीनों को जब वह बाथरूम लेकर गई तो महिला पुलिस कर्मी बाथरूम के बाहर खड़ी हो गई। इसके बाद आरोपी युवतियां बाथरूम के अंदर स्थित खिड़की से कूदकर अस्पताल से फरार हो गई, जबकि तीसरी महिला साथी बाथरूम के अंदर ही थी। करीब दस मिनट तक बाहर न आने पर जब महिला पुलिस कर्मियों ने अंदर चेक किया तो दो गायब थीं, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक उनकी तलाश करने के बाद थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने फरार दोनों युवतियों को स्थानीय परसराम नगर स्थित एक घर से गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सिटी वन विश्वजीत सिंह मान ने कहा कि दोनों युवतियों के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि मामले की जांच की जा रही है, अगर किसी मुलाजिम की लापरवाही सामने आती है, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed