फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two days remand of Joginder Singh Joga in Sidhu Moosewala murder case

Ludhiana News: सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस में जोगिंदर सिंह जोगा का दो दिन का रिमांड

Mon, 26 Jun 2023 10:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 26 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two days remand of Joginder Singh Joga in Sidhu Moosewala murder case
प्रोडक्शन वारंट पर लाकर जोगा को किया अदालत में पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में मानसा पुलिस ने सोमवार को गुरुग्राम की भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिए गए जोगिंदर सिंह जोगा नामक व्यक्ति को मानसा अदालत में पेश किया। अदालत ने उसका दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है। अदालत में पेश करने से पहले मानसा पुलिस की ओर से जोगिंदर सिंह जोगा का सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाया गया।


मानसा पुलिस ने शंका जताई है कि जोगिंदर सिंह जोगा ने सिद्धू मूसेवाला को कत्ल करने के बाद शूटरों ''प्रियव्रत फौजी, अंकित सिरसा, केशव और दीपक मुंडी को हरियाणा में पनाह दी थी। इसके बाद मानसा पुलिस सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस में और जानकारी जुटाने के लिए गुरुग्राम की भोंडसी जेल से रविवार की देर रात जोगिंदर सिंह जोगा को लेकर मानसा पहुंची थी। मानसा पुलिस ने अदालत से अपील में तर्क दिया कि सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस में जोगिंदर सिंह उर्फ जोगा से अहम जानकारियां मिल सकती हैं। मानसा पुलिस की दलीलों से सहमत होते हुए अदालत ने जोगिंदर जोगा को दो दिन के पुलिस रिमांड दे दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जोगिंदर सिंह उर्फ जोगा पर हरियाणा के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में गंभीर धाराओं के तहत 14-15 मामले दर्ज हैं, जिसके तहत वह गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed