{"_id":"65f58df6cdc2e55dd108fa1e","slug":"two-days-ago-the-body-of-an-eight-year-old-girl-who-had-left-home-late-at-night-was-found-in-a-drain-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-103630-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: दो दिन पहले देर रात घर से निकली आठ साल की बच्ची का शव नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: दो दिन पहले देर रात घर से निकली आठ साल की बच्ची का शव नाले में मिला
विज्ञापन
मानसिक तौर पर अस्वस्थ थी बच्ची, कभी-कभी नींद में भी चलती थी बच्ची
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। हैबोवाल के संधू नगर इलाके से दो दिन पहले देर रात को घर से निकली आठ साल की बच्ची शमाशरा का शव शनिवार की सुबह इलाके में ही स्थित नाले में मिला। बच्ची का शव देख राहगीर ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों के साथ-साथ पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि बच्ची का चेहरा पूरी तरह से खराब हो चुका है। बच्ची मानसिक तौर पर अस्वस्थ थी और वह कभी-कभी नींद में भी चलती थी। बच्ची के पिता नजीब खां ने बताया कि वह हैंडवर्क का काम करते हैं। वे रात को अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। रात को उसकी पत्नी बाथरूम जाने के लिए उठी थी। इसी दौरान बच्ची रात को नींद से जागी और दरवाजा खोलकर बाहर चली गई। वह सीसीटीवी फुटेज में वह करीब दो से ढाई बजे इलाके की गलियों और सड़कों पर हाथ में डोलू लिए घूमती भी नजर आई। बाद में बच्ची कहीं लापता हो गई। अब उसका शव नाले से मिला है।
थाना हैबोवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची के पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बच्ची की मौत कैसे हुई है।