फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   two arrest in drug supply

भाई और उसके दोस्त को भेजा था अफीम की सप्लाई देने, दोनों गिरफ्तार

Sat, 10 Aug 2019 08:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
two arrest in drug supply
सगे छोटे भाई और उसके दोस्त के हाथ मलेरकोटला से अफीम की खेप देकर महानगर में सप्लाई देने के लिए भेजे गए दोनों आरोपियों को एसटीएफ की टीम ने डेहलों के पास गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक किलो बीस ग्राम अफीम बरामद की गई है। इस मामले में एसएएस नगर स्थित मोहाली फेज चार स्थित एसटीएफ के थाने में मलेरकोटला निवासी मोहम्मद शहजाद, उसके भाई मोहम्मद इम्तियाज और उनके दोस्त आसिफ अली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसटीएफ के जिला इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गिल रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इम्तियाज अली अफीम की तस्करी करता है। वह अपने भाई मोहम्मद शहजाद और आसिफ अली को अफीम की सप्लाई देने के लिए भेज रहा है। आरोपी ने उनको अपनी कार भी दी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार को घेर लिया और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अफीम बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मोहम्मद शहजाद अपने पिता के साथ आढ़त का काम करता है। उसके खिलाफ पहले भी थाना अहमदगढ़ के अंदर 2011 में मामला दर्ज हुआ था। वह उस मामले में सजा काट चुका है। आरोपी आसिफ अली का सैलून है। वह दोनों नशा करने के भी आदी है और पिछले करीब सात साल से नशा तस्करी का धंधा इकट्टे मिल कर करते है। आरोपी मोहम्मद शहजाद के भाई मोहम्मद इम्तियाज ने दोनों को अफीम की खेप सप्लाई के लिए भेजा था। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शहजात और उसके दोस्त आसिफ अली को शनिवार को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मोहम्मद इम्तियाज की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed