{"_id":"dc026880ba99492f4e9dba79010e46f4","slug":"two-arrest-for-security-reason-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने मदारी और बच्चों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने मदारी और बच्चों को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, (हलवारा/लुधियाना)
Updated Thu, 14 Jan 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
वायु सेना के एयर बेस पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट पर चल
विज्ञापन
रहे एयर फोर्स स्टेशन हलवारा के सैन्य अधिकारियों ने शक के आधार पर यूपी के
मदारी रियाजुद्दीन और करतब दिखाने वाले दो बच्चों को काबू कर लिया।
अधिकारियों ने आगे जांच के लिए मदारी को थाना सुधार की पुलिस के हवाले कर दिया। पूरे दिन खुफिया, सेना के अधिकारी एवं सुधार पुलिस के सदस्य रियाजुद्दीन के बारे में जानकारियां इक्टठा करते रहे। पूरी छानबीन और तसल्ली होने के बाद बुधवार की शाम को उसे छोड़ दिया गया।
बुधवार की सुबह करीब दस बजे के करीब रिआजुद्दीन अपने दो बच्चों सहित एयर फोर्स स्टेशन हलवारा के मेन गार्ड रूम स्थित गेट के बिल्कुल समीप लोगों को अपना खेल दिखाने के लिए एकत्रित करने लगा।
रियाजुद्दीन ने हरा चोला पहन रखा था। स्टेशन के अंदर सीसीटीवी कैमरों पर निगरानी कर रहे सैन्य अधिकारियों को शक हुआ। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने सैन्य अधिकारी बाहर निकले और रियाजुद्दीन को गन प्वाइंट पर दबोच लिया। इसके बाद उसे सुधार पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना सुधार के एडिशनल एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रियाजुद्दीन यूपी के जिला गाजियाबाद के थाना मसूरी के गांव दासना का रहने वाला है। वहां के जनलोकपाल अध्यक्ष नजर चौधरी ने इसकी फोन पर पुष्टि की है। इसके अलावा यूपी पुलिस से भी रियाजुद्दीन के बारे में जानकारी ली गई।
सेना एवं खुफिया विभाग ने भी अपनी तरफ से इस बारे में पता लगाया। रियाजुद्दीन एक मदारी है और जगह-जगह अपने खेल दिखाता है। जांच के बाद रिहा कर दिया गया।। उल्लेखनीय है कि पठानकोट हवाई अड्डे पर आतंकी हमले के बाद एयर फोर्स स्टेशन हलवारा की सुरक्षा पूरी चाक चौबंद कर दी गई है। सुधार पुलिस नाकेबंदी कर हर आदमी पर नजर रख रही है।