{"_id":"5f99941c8ebc3e9c02168302","slug":"trolley-collided-car-attempt-to-overtake-five-killed-including-police-rider-bathinda-news-pkl3924006197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा : ओवरटेक करने की कोशिश में ट्राले से टकराई कार, हेड कांस्टेबल समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा : ओवरटेक करने की कोशिश में ट्राले से टकराई कार, हेड कांस्टेबल समेत पांच की मौत
Wed, 28 Oct 2020 09:24 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा-मानसा राजमार्ग पर बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव कोटशमीर के पास ओवरटेक करने की कोशिश में एक कार सामने से आ रहे ट्राले से टकरा गई। हादसे में कार सवार हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह, उनकी साली और उसके पति के अलावा उनके दो बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव धन निवासी हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह अपनी साली मनदीप कौर, साली के पति हरजिंदर सिंह, उनके बेटे नवतेज सिंह और बेटी शरणदीप कौर के साथ मानसा राजमार्ग पर स्थित उनके गांव माक्खा जा रहे थे। राजमार्ग स्थित गांव कोटशमीर और गांव कोटफता के बीच ओवरटेक करने की कोशिश में कार मानसा की तरफ से आ रहे ट्राले से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 13 वर्षीय बच्ची शरणदीप को घायल अवस्था में हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस चौकी कोटशमीर के सब इंस्पेक्टर चिमन लाल ने बताया कि शवों को सहारा जनसेवा एवं नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि मृतक पुलिस कर्मी सुरजीत सिंह आबकारी विभाग में तैनात थे। वह पोलो कार में अपने रिश्तेदारों के साथ उनके गांव माक्खा जिला मानसा की तरफ जा रहे थे।