फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   train, trains late due to maintainence work, ludhiana train

लाइनों की मरम्मत से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

Mon, 30 May 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 30 May 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
train, trains late due to maintainence work, ludhiana train
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
जालंधर के पास रेलवे लाइनों की मरम्मत और नई रेलवे लाइन बिछाने के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। हालात यह है कि काम चलने के पहले दिन ही 36 से ज्यादा ट्रेन तय समय से करीब एक से सात घंटे तक की देरी से चल रही हैं। पानी की कमी और हवा का पूरा इंतजाम न होने के कारण रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों की हालत खराब है। 
विज्ञापन


रेलवे विभाग के मुताबिक जालंधर कैंट में गांव सूची के पास सिंगल लाइन को डबल लाइन करने का काम चल रहा है। इसके बाद यह लाइन पठानकोट तक डबल हो जाएगी। यह काम तीन दिन तक चलना है। पहले ही दिन रेलवे को ट्रेन लेट होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस काम के चलते अमृतसर दिल्ली शताब्दी करीब पचास मिनट लेट है।
विज्ञापन


अमृतसर से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेन करीब एक से सात घंटे तक की देरी से चल रही है। अमृतसर-दिल्ली इंटरसिटी, अमृतसर हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, महाराष्ट्र संपर्क क्रांति, अमृतसर, सहरसा गरीबरथ, जम्मू गरीबरथ और कोटा जनशताब्दी ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना रेलवे स्टेशन के डीटीएम एसपी सिंह भाटिया ने कहा कि जालंधर के पास रेल लाइन बिछाने के कारण ही ट्रेन देरी से चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed