फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   train run Ludhiana-Jalandhar section speed Ludhiana

लुधियाना में 130 की स्पीड से लुधियाना-जालंधर सेक्शन के बीच दौड़ेगी ट्रेन

Mon, 18 Jan 2021 05:29 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
train run Ludhiana-Jalandhar section speed Ludhiana
लुधियाना। वर्ष 2021 के आखिर तक लुधियाना से जालंधर सेक्शन और अमृतसर के बीच यात्री रेलगाड़ियां 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी। इससे लुधियाना से जम्मू तक की यात्रा के समय में 20 मिनट की कमी आएगी। वहीं लुधियाना से अमृतसर के सफर में 15 से 20 मिनट का समय कम लगेगा। वरिष्ठ मंडल अभियंता अनुराग कुमार ने बताया कि साहनेवाल-लुधियाना के बीच 130 किमी/घंटा की रफ्तार से यात्री गाड़ियां चलाने के लिए मुख्य संरक्षा आयुक्त की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। अभी ट्रायल किए जा रहे हैं। शीघ्र ही 130 किमी/घंटा की गति से दिल्ली से लुधियाना तक यात्री रेलगाड़ियां चलने लगेंगी। साहनेवाल से दिल्ली के बीच ट्रेन पहले ही 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही है।
विज्ञापन

लुधियाना-जालंधर सेक्शन के बीच ट्रैक के अपग्रेडेशन के काम को तेजी से पूरा करने के लिए अत्याधुनिक मशीनों जैसे टी-28 मशीन, यूनिमेट मशीन और अन्य मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। उच्च गति क्षमता के लिए ट्रैक के लगभग 40 कांटों का बैलास्ट कुशन 300 से 350 मिलीमीटर बढ़ाने का कार्य, 52 किलोग्राम सेक्शन वाली रेलों को 60 किलोग्राम सेक्शन वाली रेलों से बदलने का काम और अत्याधुनिक उच्च गति वाले प्वाइंट एवं क्रासिंग बदलने का कार्य सभी स्टेशनों पर किया जा रहा है। इस सेक्शन में पड़ने वाले सतलुज और अन्य पुलों पर ट्रैक को अपग्रेड करने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। लोको पायलट को मार्ग में आगे आने वाले सिग्नल की एडवांस स्थिति बताने के लिए डबल डिस्टेंस सिग्नल प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। अधिक गति के कारण, लुधियाना-जालंधर कॉरिडोर में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे की सीमा में दीवार बनाने का कार्य भी प्रगति पर है। यह सारे कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद 130 किमी/घंटा की सेक्शन स्पीड की स्वीकृति एवं ट्रायल के लिए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed