फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Tragic accident in Ludhiana Fire breaks out in warehouse of hosiery businessman two died

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: होजरी कारोबारी के घर में बने गोदाम में लगी आग, दादी-पोते की दम घुटने से मौत

Wed, 24 Sep 2025 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 12:55 PM IST
सार

लुधियाना के होजरी कारोबारी भाइयों के घर के नीचे गोदाम बना हुआ है। कारोबारी रजत चोपड़ा ने मंदिर से लाैटकर गोदाम खोला तो आग की बदबू आई। वे कुछ कर पाते, इससे पहले ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। दम घुटने से उनकी माता और बेटे की माैत हो गई। 

विज्ञापन
Tragic accident in Ludhiana Fire breaks out in warehouse of hosiery businessman two died
कारोबारी के घर में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के भारत नगर चौक के पास स्थित मोहल्ले में रहने वाले होजरी कारोबारी रजत चोपड़ा और राजन चोपड़ा के घर के नीचे बने गोदाम में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। पूरे एरिया में काले धुएं से लोग दहशत में आ गए। 

विज्ञापन




आग इतनी ज्यादा फैल गई थी कि पहली मंजिल पर रजत चोपड़ा की माता सुधा रानी (70) की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि परिवार का बेटा गर्व (17) सेकेंड फ्लोर पर था, उसकी भी दम घुटने से मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन कोई कामयाब नहीं हो सका। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम माैके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।

विज्ञापन

ग्राउंड फ्लोर पर ऊन के गोदाम में लगी आग

चोपड़ा इंडस्ट्री होजरी और निधि कलेक्शन के नाम से होजरी के मालिक रजत चोपड़ा और राजन चोपड़ा दो सगे भाई है। दोनों का परिवार इकट्ठा ही भारत नगर चौक के पास स्थित मोहल्ले में रहता है। घर के ग्राऊंड फ्लोर पर ऊन का गोदाम है, जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। रोजाना सुबह रजत चोपड़ा मंदिर में माथा टेक कर वापस आते हैं और गोदाम खोल देते हैं। बुधवार की सुबह भी वह मंदिर होकर आए तो उन्होंने रुटीन की तरह गोदाम खोल दिया। जैसे ही गोदाम खोला तो आग की बदबू आई। 

बाकी परिवार ने भागकर बचाई जान

इससे पहले की वे कुछ कर पाते, अचानक से आग ज्यादा फैल गई। उन्होंने तुरंत शोर मचाया और परिवार को इकट्ठा किया। परिजनों ने नीचे आकर अपनी जान बचाई। लेकिन उनकी मां सुधा पहली मंजिल पर ही थी। वह उन्हें लेने जाने लगे तो आग के कारण ऊपर नहीं जा सके। लोगों ने उन्हें रोक लिया। उनका बेटा गर्व भी सेकेंड फ्लोर पर कमरे में सो रहा था। उसे भी नींद में कुछ पता नहीं चला। जब उसे पता चला, तब तक आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि उसने पूरे घर को घेर लिया था। 

फायर ब्रिगेड की टीम आई तो कर्मचारियों ने हिम्मत जुटा कर पानी डाला और कुछ आग कम की। जिसके बाद कुछ कर्मचारी पहली मंजिल पर गए और उन्होंने सुधा रानी को नीचे उतारा। इसके बाद वह सेकेंड फ्लोर पर गए और दरवाजा तोड़ कर गर्व को नीचे लेकर आए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड के सभी स्टेशनों से गाड़ियां मंगवाई गई और बीस से 22 गाड़ियां पानी की डाली गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आशंका है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। बाकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सभी तथ्य सामने आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed