फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Tractor crushed two Asha workers going on Activa, condition critical

ट्रैक्टर ने एक्टिवा पर जा रही दो आशा वर्कर को कुचला, हालत गंभीर

Tue, 19 Oct 2021 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tractor crushed two Asha workers going on Activa, condition critical
हलवारा। लुधियाना बठिंडा राज्य मार्ग पर एयर फ़ोर्स स्टेशन हलवारा स्थित अफवा कांम्प्लेक्स के सामने ट्रेक्टर ट्राली चालक ने एक्टिवा पर जा रही दो आशा वर्करस को जबरदस्त टक्कर मार दी। दोनों आशा वर्कर अफवा कम्प्लेक्स के सामने लगे कोरोना टीकाकरण कैंप मे ड्यूटी कर रही थी और दोपहर का खाना खाकर वापस ड्यूटी पर आ रही थी।
विज्ञापन

इस दुर्घटना मे दोनों आशा वर्कर एक्टिवा सहित ट्रैक्टर के नीचे फंस गई, उसको घसीटते हुए ट्रैक्टर दुकानों मे जा घुसा। भारी मशक्कत के बाद दोनों को बामुश्किल ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। इस दुर्घटना में आशा वर्कर राजविंदर कौर, कमलजीत कौर निवासी अकालगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनको सिविल अस्पताल सुधार से लुधियाना रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर पहुंची सुधार पुलिस के सब इंस्पेक्टर निरमल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। इस ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
ट्रैक्टर चालक हलवारा का है जो ट्राली मे धान की फसल लेकर सुधार मंडी मे बेचने जा रहा था। एक मोटरसाइकिल चालक ने ट्रैक्टर को कट मारा और ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद यह एक्टिवा को घसीटते ले गया। सिविल अस्पताल सुधार के एसएमओ डॉ हरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों आशा वर्करों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया है। सेहत विभाग दोनों आशा वर्कर की पूरी सहायता करेगा और उनका इलाज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed