फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   To traind new doctors to practice tricks

नए डॉक्टरों को सिखाए प्रैक्टिस के गुर

Sat, 23 Nov 2013 11:10 PM IST
अमर उजाला, मुक्ततसर
अमर उजाला, मुक्ततसर Updated Sat, 23 Nov 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
To traind new doctors to practice tricks
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। एसोसिएशन ऑफ साइंटिफिक रिसर्च इन होम्योपैथी पंजाब और सहगल स्कूल ऑफ रिव्यू ओलाइंज्ड होम्योपैथी दिल्ली की ओर से मंडी वाली धर्मशाला में शनिवार से दो दिवसीय होम्योपैथी सेमिनार शुरू हो गया है। सेमिनार के प्रथम दिन वक्ताओं ने  डॉक्टरों को प्रैक्टिस करने और अपने तर्जुबे के आधार पर मरीज के इलाज की विधि सिखाई।
विज्ञापन


संस्था के प्रवक्ता डॉ. एएस मान ने बताया कि होम्योपैथी के जन्म दाता मार्डन मेडिकल साइंस में एमडी डॉ. क्रिश्चन फरैड्रिक सैमीओल हैनीमैन ने प्रैक्टिस दौरान महसूस किया कि मौजूदा सिस्टम से बीमारी को सिर्फ दबा कर रखा जा सकता है। पक्के तौर पर ठीक नही किया जा सकता।
विज्ञापन


वह इस तलाश में थे कि कोई ऐसा तरीका तलाश किया जाए जो कुदरती नियमों पर आधारित हो। इसी सोच के चलते होम्योपैथी होंद में आई। होम्योपैथी में दवा का चुनाव मरीज की बीमारी के बजाए उसके लक्षणों से मेल खाता है। इस अवसर पर पर डॉ. भूपिंदर सिंह, मिशन होम्योपैथिक अस्पताल व रिसर्च सेंटर के डॉ. अमृतपाल सिंह, डॉ. अवतार सिंह, डॉ. प्रदीप बरनाला, डॉ. रविदंर सिंह धूरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed