फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   tiger attact

फ्लैट में घुसा तेंदुआ, तीन को किया जख्मी

Mon, 09 Dec 2013 10:31 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
अमर उजाला,लुधियाना। Updated Mon, 09 Dec 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
tiger attact
जालंधर बाईपास चौक  के पास ग्रीनलैंड स्कूल के पीछे बनी एल्डिको कॉलोनी के निर्माणाधीन फ्लैट में सोमवार सुबह एक तेंदुआ घुस गया।
विज्ञापन


जहां उसने वहां पर काम कर रहे एक पेंटर समेत कुल तीन लोगों को जख्मी कर दिया। इनकी पहचान राधे, पवन और मोनू के तौर पर हुई है, जिसमें मोनू को इलाज के लिए कपूर अस्पताल दाखिल करवाया गया।  

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तेंदुआ जंगलों की ओर भाग चुका था। उसको काबू करने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने जंगल में जाल बिछाया है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


जिला वन अधिकारी डीएस बराड़ ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, कॉलोनी में तेंदुआ आने से लोगों में दहशत फैली हुई है। उसको पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस भी सहयोग कर रही है। वन विभाग अधिकारी ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में सर्दी बढ़ने पर जंगली जानवर मैदानी इलाकों का रुख करते हैं। सतलुज के आसपास बने घने जंगलों के रास्ते अक्सर जानवर कई बार रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed