{"_id":"60290c468ebc3ee978485077","slug":"three-robbery-gang-members-arrested-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl4039077144","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सीआईए टीम ने लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को काबू कर 10 मोबाइल फोन व तीन बाइक बरामद की हैं। दो बाइक चोरी की हैं। थाना जमालपुर में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। वहां उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।
सीआईए टीम 2 में तैनात एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर जमालपुर तिकोना पार्क के पास से बाइक सवार तीन युवाओं को काबू किया। उनकी पहचान बसंत नगर शिमलापुरी वासी गुरप्रीत सिंह, गोरा रंधावा और गांव लोहारा वासी जसवीर सिंह के तौर पर हुई। तीनों से लूट के 10 मोबाइल बरामद हुए। बाद में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की गईं।