फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three more cases of fraud registered against brother and sister, owners of Global Way Immigration

Ludhiana News: ग्लोबल वे इमीग्रेशन के मालिक भाई-बहन समेत तीन पर ठगी के तीन और मामले दर्ज

Sun, 08 Sep 2024 11:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 08 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three more cases of fraud registered against brother and sister, owners of Global Way Immigration
तीन मामलों में आरोपियों ने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लगाई 31 लाख की चपत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। माॅडल टाउन में ग्लोबल वे इमीग्रेशन नाम से दफ्तर खोलकर लोगों को विदेश भेजने का झांसा दे लाखों रुपये ठगने के आरोप में इमीग्रेशन के मालिक भाई-बहन समेत तीन लोगों पर थाना माॅडल टाउन की पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। सभी मामलों में आरोपियों ने करीब 31 लाख रुपये के करीब की चपत लगाई है। इससे पहले भी दोनों भाई-बहन समेत अन्य लोगों पर मामले दर्ज हो चुके हैं। हालांकि आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे एक करोड़ से ऊपर की नकदी भी बरामद की थी। पुलिस के पास कई शिकायतें आरोपियों के खिलाफ आई हुई है जिसके बाद पुलिस जांच कर आरोपियों पर मामले दर्ज किए हैं।
गुरु नानक कालोनी ब्लाॅक एक निवासी बलजिंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने ग्लोबल वे इमीग्रेशन के मालिक अमित मल्होत्रा, उसकी बहन वीनू मल्होत्रा और वहां काम करने वाले करुण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मनी के मुताबिक वह अपनी पत्नी को विदेश भेजना चाहता था। आरोपियों ने पहले कहा कि उसका वीजा लगने और उसे भेजने के बाद ही सारे पैसे लिए जाएंंगे, लेकिन आरोपियों ने फाइल में दिक्कतें आने और कैंसिल होने से बचाने के लिए उनसे 18 लाख रुपये ले लिए। मगर बाद में आरोपियों ने न तो विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापिस किए। जब उन्होंने पैसे मांगे तो उल्टा आरोपियों ने धमकियां दी। जब धरना-प्रदर्शन किया गया तो पुलिस के पास शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इसी तरह, अमृतसर के दरसेवक सिंह ने कहा कि उसने अपनी बहू संदीप कौर और बेटे जसकीरत सिंह को स्टडी वीजा पर यूके भेजना था। ट्रेवल एजेंटों ने उनसे 8 लाख रुपये लिए, लेकिन उन लोगों ने उसे विदेश नहीं भेजा। पैसे वापस लौटाने का जब ठगों पर दबाव डाला गया तो उन लोगों ने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में पीड़ित बलराज सिंह ने बताया कि 15 मई 2024 को उसने अपनी बहू और बेटे को यूके भेजना था। तीनों ट्रेवल एजेंटों ने उससे पहले 14 लाख 50 हजार रुपये हासिल किए। लेकिन आरोपियों ने उन्हें विदेश नहीं भेजा। दबाव डालने पर 9 लाख 70 हजार वापस कर दिए। जब बाकी के पैसे मांगे गए तो आरोपियों ने पैसे देने से साफ इन्कार कर दिया। जिसके बाद शिकायत पुलिस के पास की गई और आरोपियों पर जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed