{"_id":"95ac744c62e6214e117ff5e5cd2c57a8","slug":"three-died-in-accident-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े टैंकर से टकराई दो बाइक, तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े टैंकर से टकराई दो बाइक, तीन की मौत
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 03 Feb 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ सिटी स्थित सुखमनी एन्क्लेव के पास रविवार देर रात दो बाइक सड़क किनारे खड़े एक टैंकर में जा घुसे। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मरने वालों में पांच वर्ष की एक बच्ची भी शामिल है।
सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने सभी को पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर कर दिया। मृतकों की पहचान गांव फुल्लांवाल निवासी जगदेव (32), उसकी पत्नी कमलेश (27), पांच वर्ष की उनकी बेटी निशा के रुप में हुई है, जबकि घायलों में जगदेव का तीन वर्षीय बेटा कृष्णा, उसके भाई जगदीश, जगदीश की पत्नी, राकेश और भानू शामिल हैं। पुलिस मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
जगदेव के साले गोपाल ने कहा कि रविवार को सभी लोग साथ सिटी के पास रहने वाले रिश्तेदार के घर पार्टी में गए थे। वहां समारोह खत्म होने के बाद सभी लोग दो बाइक पर फुल्लावांला स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में सुखमनी एन्क्लेव के पास सड़क किनारे एक टैंकर में दोनों बाइक जा घुसी।
विज्ञापन
इसमें सभी लोग सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही जगदेव, कमलेश और निशा ने दम तोड़ दिया था, जबकि एंबुलेंस कर्मियों ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।
गोपाल ने कहा कि भानू और राकेश की हालत अभी खतरे में है। उन्होंने कहा कि जगदेव मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला रायबरेली स्थित गांव हसनी का रहने वाला था। गांव में उसकी मौत की सूचना दे दी गई है। परिवार के लोग वहां से निकल चुके हैं। इस मामले में थाना पीएयू की अधीन आती चौकी रघुनाथ एन्क्लेव के इंचार्ज हरिंदर सिंह ने कहा कि जगदेव के परिजन गांव से आ रहे हैं। पुलिस उनके आने का इंतजार करने में जुटी हुई हैं। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।