फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three accomplices of gangster Vicky Marado arrested with heroin and illegal weapons

गैंगस्टर विक्की मराडो के तीन साथी हेरोइन और नाजायज हथियार के साथ गिरफ्तार

Tue, 12 Oct 2021 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Three accomplices of gangster Vicky Marado arrested with heroin and illegal weapons
लुधियाना। दुगरी पुलिस ने गैंगस्टर विक्की मराडो के तीन साथियों को नाजायज हथियार और तीस ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उसके तीन साथी विक्की मराडो के साथ फरार है। तीनों को थाना दुगरी की पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे हेरोइन की खेप देने के लिए जा रहे थे। इन आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल, तीन कारतूस और तीस ग्राम हेरोइन के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली स्कूटी बरामद की गई है।
विज्ञापन

थाना दुगरी की पुलिस ने सीआरपीएफ कालोनी निवासी गुरदीप सिंह, गांव हिमांयुपुरा निवासी अमनदीप सिंह और धांधरा रोड के खन्ना इनक्लेव निवासी साहिल धवन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। तीनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके उनके फरार साथी विक्की मराडो, दुगरी के निर्मल नगर निवासी अजय कुमार और भाई हिम्मत सिंह नगर के रहने वाले गुरमीत सिंह का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव राज ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को रोका गया और तलाशी ली गई तो उनके पास हेरोइन मिली और असलहा भी मिले।
आरोपियों ने बताया कि तीनों हेरोइन का सेवन करते हैं। वह बाहरी इलाकों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर और उसके आस-पास इलाकों में सप्लाई करते है। विक्की मराडो आरोपियों को तब हथियार देता था जब वह हेरोइन की सप्लाई देने जाते थे। विक्की ने आरोपियों को परेशानी होने पर इन हथियारों का इस्तेमाल करने की सलाह दे रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed