{"_id":"638cd4e94ec30633b47a7d65","slug":"threatened-to-kidnap-the-girl-cut-off-three-fingers-of-the-father-s-hand-ludhiana-news-pkl47032062","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: बच्ची को अगवा करने की धमकी, पिता के हाथ की तीन उंगलियां काटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: बच्ची को अगवा करने की धमकी, पिता के हाथ की तीन उंगलियां काटीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। जमालपुर इलाके में एक पड़ोसी ने दूसरे के घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसने पड़ोसी के एक हाथ की तीन उंगलियां काट डाली और मौके से फरार हो गया। घायल राहुल दत्ता को सीएमसी अस्पताल भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने राजवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस शिकायत में राहुल दत्ता ने बताया है कि वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है। उसके पड़ोस में राजवीर सिंह रहता है, जोकि अक्सर उसके साथ झगड़ा करता रहता है। कुछ दिनों पहले उक्त आरोपी उसे बहस करने लग गया और उसने उसकी बेटी को किडनैप करके दुष्कर्म करने की धमकी दे डाली। यह सुनकर वह उससे बात करने के लिए दरवाजा खोलकर बाहर निकला तो आरोपी उसके घर में घुस गया। आरोपी ने तेजधार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया, आरोपी ने उसके हाथ की उंगलियां काट डाली। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है, जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।