{"_id":"6232170430bd3962b60e1c80","slug":"thousands-of-pilgrims-bowed-in-kiratpur-sahib-ropar-news-pkl444818624","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों की संख्या में श्रद्धालु कीरतपुर साहिब में हुए नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों की संख्या में श्रद्धालु कीरतपुर साहिब में हुए नतमस्तक
विज्ञापन
कीरतपुर साहिब। खालसा पंथ की चढ़दीकलां के प्रतीक राष्ट्रीय त्योहार होला-मोहल्ला के पहले पड़ाव के दूसरे दिन सजी आकर्षित दुकानों के बीच कीरतपुर साहिब में हजारों की संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक हुए। देश विदेश के अलावा पंजाब के कोने-कोने से पहुंची संगत ने धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं। इस दौरान गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब, गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी, दरगाह पीर साईं बुढन शाह जी, डेरा बाबा श्री चंद जी, गुरुद्वारा शीश महल साहिब, गुरुद्वारा कोट साहिब गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब, गुरुद्वारा बिबानगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं ने शीश निवाया। इस दौरान समाजसेवी संस्थाओं और धार्मिक संगठनों से जुड़े श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर विभिन्न पकवानों के लंगर लगाए थे। वहीं प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए वेबसाइट जारी की है, जिसमें मेले की पूर्ण जानकारी मिलेगी।
श्रद्धालुओं ने की खरीदारी
चल रहे 6 दिवसीय जोड़ मेले में व्यापारी विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाकर बैठे थे, जिसमें गुरु घर में चढ़ने वाले प्रसाद के अलावा बच्चों के लिए खिलौने, महिलाओं के लिए सिंगार का सामान, खाद्य पदार्थ के अलावा लोगों के घरों का जरूरी सामान दुकानों का सिंगार बन रहा था। श्रद्धालु बड़े ही चाव से खरीदारी कर रहे थे। सजी दुकानें आकर्षण का केंद्र बन रही थीं।
प्रशासन ने वेबसाइट शुरू की
होला मोहल्ला के दौरान पहुंच रही संगत की सुविधा के लिए प्रशासन ने वेबसाइट शुरू कर दी गई है, जिसमें मेला क्षेत्र के बारे में सारी जानकारी मिलेगी। डीसी सोनाली गिरी और जिला पुलिस मुखी विवेकशील सोनी के नेतृत्व में वेबसाइट को शुरू किया गया है। प्रशासन की ओर से शुरू की गई वेबसाइट के माध्यम से मेला क्षेत्र में पार्किंग, पब्लिक टॉयलेट, यातायात व्यवस्था, फ्री बस सर्विस, स्वास्थ्य सुविधाएं, एंबुलेंस इत्यादि की पूर्ण रूप में जानकारी उपलब्ध होगी, कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्टफोन से इसके संबंध में जानकारी ले सकता है। प्रशासन की ओर से विशेष तौर पर उचित कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों के आसपास रही सजावट
होला मोहल्ला के दूसरे दिन धार्मिक नगरी कीरतपुर साहिब में शबद कीर्तन और धार्मिक दीवानों से पूरी नगरी में गुरु साहिब का नाम रुहानियत पैदा कर रहा था। वहीं धार्मिक स्थलों के आसपास सजावट की गई थी। कई गुरुद्वारा साहिब को सुंदर दीपमाला के साथ सजाया हुआ था। गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब को रंग बिरंगी लाइटों के साथ विशेष रूप में सजाया गया था, जो देखने में मनमोहक लग रहा था।