{"_id":"57daca2b4f1c1ba009d47856","slug":"theft-wheat-theft-in-barnala-barnala-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब लोगों में बंटने वाला गेहूं बीच सड़क किया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब लोगों में बंटने वाला गेहूं बीच सड़क किया चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Thu, 15 Sep 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
गेहूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीले कार्ड धारक गरीब लोगों को बांटने के लिए फूड सप्लाई विभाग से ट्रैक्टर ट्राली में ले जाया जा रहा गेहूं रास्ते में पूरी प्लानिंग के साथ चोरी कर लिया गया। आरोप है कि फूड सप्लाई विभाग के एक इंस्पेक्टर की मिलीभगत से गेहूं ट्रैक्टर-ट्राली से उतारकर एक रेहड़ी पर लदा जा रहा था, जिसका स्टिंग आपरेशन कर लिया गया।
ट्राली में से गेहूं अपनी मोटरसाइकिल रेहड़ी में लोड कर रहे रेशम सिंह ने बताया कि वह मोटरसाइकिल रिक्शा रेहड़ी चलाता है। उसने आरोप लगाया कि फूड सप्लाई के इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने कहा कि जिस ट्रैक्टर-ट्राली में नीले कार्ड धारकों का गेहूं आ रहा है, वह उस ट्राली के पीछे चला जाए और ट्राली में से गेहूं की बोरियां उतार ले।
वह उसकी मेहनत देकर उससे गेहूं की बोरिया ले लेगा। फूड सप्लाई इंस्पेक्टर के कहने पर उसने ट्रैक्टर ट्राली रोककर ट्राली में से गेहूं की बोरियां उतार कर अपनी मोेटरसाइकिल रेहड़ी पर रख ली और इंस्पेक्टर को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं ट्रैक्टर ट्राली चालक बूटा सिंह ने आरोप लगाया कि उसे फूड सप्लाई इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने कहा था कि रास्ते में उसको एक मोटरसाइकिल रेहड़ी चालक मिलेगा। उसकी रेहड़ी पर गेहूं की बोरिया उतरवा देना।
स्टिंग करने वाले शिकायतकर्ता दीपक सिंगला ने नीले कार्ड धारकों चोरी की जा रही गेहूं की मूवी बनाकर जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर व डीसी भूपिंदर सिंह राय को सौंपकर फूड सप्लाई इंस्पेक्टर हरजीत सिंह व उसके साथियों की शिकायत दर्ज करवा दी है।
वहीं जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर व डीसी राय ने कहा कि मामला अति संवेदनशील है। इसकी गहनता से जांच करवाई जा रही है। गरीबों की गेहूं चोरी करने के मामले जो भी संलिप्त हुए उसे बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी जसवीर कौर ने कहा कि चोरी की गेहूं कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। फूड सप्लाई इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने कहा कि उसके किसी साजिश के अधीन फंसाया जा रहा है।