फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The youth injured in the vehicle collision died

Ludhiana News: वाहन की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम

Mon, 18 Nov 2024 03:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
The youth injured in the vehicle collision died
चंडीगढ़। धनास-कुराली रोड पर बीते 15 नवंबर की देर रात अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल युवक को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान हरदीप के रूप में हुई है। व्हाट्सएप पर फोटो देखकर परिजनों ने शिनाख्त की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर-38 स्थित शाहपुर कॉलोनी निवासी भूषण सिंह ने बताया कि उनका भतीजा हरदीप कुमार (34) पेंटर का काम करता था। कई दिनों से एक अन्य युवक के साथ पेंट करने के काम पर लगा था। बीते 15 नवंबर की देर शाम को वह घर आया और पेंट का सामान रखकर चला गया। जाते हुए उसकी मां ने पूछा कि कहां जा रहा है तो बोला थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। वह पूरी रात घर नहीं आया तो परिजन उसे इधर-उधर तलाशने लगए। एक जानकार ने व्हाट्सएप पर सड़क हादसे की फोटो भेजी तो पता चला कि पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करवाया है। इसके बाद परिजन सारंगपुर थाने पहुंचे तो पुलिस उन्हें सेक्टर-16 अस्पताल में ले गई। मोर्चरी में रखे शव की शिनाख्त की गई। पुलिस के मु़ताबिक अज्ञात वाहन की टक्कर से हरदीप कुमार की मौत हुई है। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed