फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The watchman tried the thieves failed

चौकीदार ने चोरों का प्रयास किया विफल

Thu, 15 Jul 2021 11:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The watchman tried the thieves failed
नंगल में एक चौकीदार की होशियारी से लाखों रुपये की चोरी होने से बच गई। मिली जानकारी अनुसार चोरों ने रात लगभग ढाई बजे नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित एमपी कोठी क्षेत्र में कपड़े की मशहूर राजू साड़ी दुकान पर धावा बोलते हुए लाखों रुपये की चोरी करने का प्रयास किया। पुलिस की गश्त और चौकीदार की समझदारी से चोरी का यह प्रयास असफल हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे 8 सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन

नकाबपोश तीन चोरों ने सबसे पहले दुकान के बाहर लगी स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटा और फिर गैस कटर से दुकान के ताले काटे और दो व्यक्ति दुकान के भीतर और एक बाहर खड़ा रहा। चोरों ने आठ बोरों में महंगी साड़ियां व सूट भर लिए। चौकीदार को शक हुआ कि एकाएक स्ट्रीट लाइट कैसे बंद हो गई उसने पास आकर देखा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। उसने तुरंत दुकान मालिकों को इसकी जानकारी दी। बाहर निगरानी कर रहे चोर का इशारा मिलते ही चोर पैक किए सामान को छोड़ फरार हो गए। जाते समय उन्होंने चौकीदार से मारपीट की और टेंपो चढ़ाने का भी प्रयास किया, चौकीदार को चोट भी लगीं हैं।
विज्ञापन

उधर, दुकान के मालिक अमित अरोड़ा ने कहा कि चौकीदार की समझदारी के कारण उनका 10 से 15 लाख का नुकसान होने से बच गया। एएसआई बलराम शर्मा के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने और दुकानदार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 11 से महिला पार्षद मीनाक्षी बाली के पति बलविंद्र वाली ने कहा कि चौकीदार की इस ईमानदारी पर उसे व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed