फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The threat received by Amar Noori turned out to be linked to cyber fraud; three people have been arrested.

Ludhiana News: अमर नूरी को मिली धमकी का मामला साइबर फ्रॉड से जुड़ा निकला, तीन गिरफ्तार

Wed, 24 Dec 2025 08:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
The threat received by Amar Noori turned out to be linked to cyber fraud; three people have been arrested.
खन्ना। पंजाबी गायिका व अदाकारा अमर नूरी को धमकी भरी कॉल मिलने का मामला अब साइबर फ्रॉड से जुड़ा हुआ सामने आया है। खन्ना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि यह धमकी किसी निजी रंजिश का हिस्सा नहीं थी, बल्कि सुनियोजित साइबर ठगी का हिस्सा थी। जांच में पता चला कि कपूरथला की रहने वाली एक महिला ने इंस्टाग्राम से अमर नूरी का मोबाइल नंबर हासिल कर ओटीपी के जरिए अवैध व्हाट्सएप अकाउंट एक्टिव किया। इसके माध्यम से धमकी भरे कॉल किए गए और पैसे की मांग की गई। पुलिस ने पूरे नेटवर्क को ट्रेस कर राउंड अप किया और जांच जारी है। डीएसपी ने कहा कि यह लोग बड़े पैमाने पर साइबर ठगी की योजना बना रहे थे। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनके संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या धमकी की तुरंत सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed